चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद

चेन्नई में नारियल छीलने की मशीन में छिपाकर रखी गए दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गईं। इसकी तस्करी ऑस्ट्रेलिया में की जानी थी। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

चेन्नई: चेन्नई में नारियल छीलने की मशीन में छिपाकर रखी गए दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गईं.  इसकी तस्करी ऑस्ट्रेलिया में की जानी थी. सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर, चेन्नई एयर कार्गो कस्टम के अधिकारियों ने एयर कार्गो एक्सपोर्ट शेड में रखे माल को रोक दिया और 24.5 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन बरामद की.

यह माल ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया जाने वाला था. विज्ञप्ति में कहा गया है डिब्बों में पैक किए गए कई सामान की जांच की गई, जिनमें से ये नशीली दवाएं बरामद की गईं. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: नगर निगम कर्मचारी बनकर नशीली दवा बेचने वाले दो गिरफ्तार

कुल 12 पॉलीथिन बैग में 24.5 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन मिली, जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है, जिसे एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया.इस घटना के सिलसिले में एक 43 वर्षीय निर्यातक को गिरफ्तार किया गया है.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\