देश की खबरें | असम में पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शुक्रवार को पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 10 जनवरी असम में शुक्रवार को पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कछार जिले के कटिगोरा में एक संयुक्त अभियान में राज्य पुलिस और सीमा समुक्षा बल (बीएसएफ) ने पड़ोसी राज्य से लायी जा रही 3.1 करोड़ रुपये मूल्य की 442 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका और 9.11 किलोग्राम अफीम के साथ 1,030 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, "हम नशा मुक्त असम के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\