देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 जनवरी जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सफलता मादक पदार्थों के खतरे से निपटने में पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक लेन-देन और संचार रिकॉर्ड सहित जांच से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों मादक पदार्थ तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले राजू गुप्ता और दिल्ली के भजनपुरा के मोहम्मद अबरार के रूप में की गयी है। यह दोनों स्थानीय तस्करों को प्रमुख रूप से मादक पदार्थों की आपूर्ति किया करते थे।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से 10 दिनों तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राजू गुप्ता को 23 जनवरी को बरेली से गिरफ्तार किया गया और मोहम्मद अबरार को एक दिन बाद भजनपुरा से गिरफ्तार किया गया। दोनों संदिग्धों को संबंधित अदालतों में पेश किया गया, उनका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और अब वे पुलिस हिरासत में हैं।’’

आरोपी से जुड़े एक संदिग्ध कूरियर पार्सल की पहचान लोनी, गाजियाबाद में की गई है तथा अदालत की मंजूरी से उसे वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत संभावित कुर्की के लिए जांच की जा रही है।

यह मामला पिछले साल आठ नवंबर को यहां तरबल चौक पर एक जांच-चौकी पर तीन तस्करों की गिरफ्तारी से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\