देश की खबरें | दिल्ली में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाने के आरोप में अफगानिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाने के आरोप में अफगानिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हाशिमी मोहम्मद वारिस (19) और अब्दुल नायिब के तौर पर की है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली के तिलक नगर इलाके में छापेमारी की कार्रवाई की गई और वारिस एवं नायिब को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि वारिस जनवरी 2020 से ही शरणार्थी के दर्जे के साथ भारत में रह रहा था और उसका परिवार अफगानिस्तान में रहता है। भारत आने पर उसने विकासपुरी में दवा की दुकान पर बतौर सहायक काम की शुरुआत की।

उसने बताया कि वारिस नशे के कारोबार में तब दाखिल हुआ जब उसके दोस्त ने संपर्क किया और दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोगों से मादक पदार्थ का लेनदेन का काम करने के लिए कहा। वह प्रत्येक डिलीवरी के लिए 100 अमेरिकी डॉलर लेता था।

पुलिस ने बताया कि नायिब भी अफगान नागरिक है और जनवरी 2020 में पिता के साथ भारत आया था। वह भी भारत में बतौर शरणार्थी पंजीकृत है। नायिब का पूरा परिवार अफगानिस्तान में रहता है और यहां केवल अपने पिता के साथ रहता है। नायिब की वारिस से मुलाकात विकासपुरी स्थित दवा की दुकान पर हुई थी।

पुलिस ने बताया कि वारिस ने नायिब को शानदार जिंदगी का सपना दिखाकर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में आने का प्रलोभन दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू