देश की खबरें | दिल्ली में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, सात करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग सात करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग सात करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी निवासी गौरव (24) को 28 जून को एक गोपनीय सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से 405 ग्राम हेरोइन और एक हजार से अधिक संदिग्ध पाउच बरामद किये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘गौरव को एक स्कूटर से मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।’’

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गौरव ने अपने सहयोगी और आपूर्तिकर्ता वंशु का नाम बताया, जो फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया कि वंशु को पकड़ने और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि यह गिरोह राष्ट्रीय राजधानी में नशे के आदी लोगों को ‘स्मैक’ की आपूर्ति में शामिल था। उन्होंने बताया कि गौरव शुरुआत में अपने रिश्तेदारों को अवैध शराब बेचने में मदद करता था।

अधिकारी ने बताया कि 2023 में गौरव एक शादी समारोह के दौरान वंशु के संपर्क में आया और उसके बाद उसने नशे के आदी कुछ लोगों को हेरोइन की आपूर्ति शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी