देश की खबरें | ड्रग मामला : कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार को यहां से गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, आठ सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार को यहां से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Supreme Court on Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इनकार, खारिज की याचिका.

यह कार्रवाई अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के लिए शहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है।

सूत्रों ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | भारत हाइपरसोनिक मिसाइल टेक क्लब में शामिल.

पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया।

बेंगलुरु पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, “अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए।”

केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

संजना का जन्म बेंगलुरु में हुआ है। उन्होंने सिनेमा जगत में तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिये 2006 में कदम रखा था।

उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है।

इस बीच, पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराख शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

अब तक 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह की गिरफ्तारी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\