विदेश की खबरें | रूस के यूक्रेन में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने हमले तेज करते हुए शनिवार रात को यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन से बमबारी की जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 12 जुलाई रूस ने हमले तेज करते हुए शनिवार रात को यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन से बमबारी की जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

रूसी हमलों से इस तीन साल से अधिक पुराने युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं और क्षीण हो गई हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर रुस्लान जापारानियुक ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना ने दक्षिण-पश्चिमी यूक्रेन के चेर्नित्सि क्षेत्र के बुकोविना क्षेत्र पर चार ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ड्रोन से किए गए हमलों के बाद मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई।

क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में छह लोग घायल हो गए हैं।

मेयर इहोर तेरेखोव ने बताया कि पूर्वोत्तर यूक्रेन के खार्किव में आठ ड्रोन और दो मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने शनिवार रात तक यूक्रेन में 597 ड्रोन और 26 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनमें से 319 ड्रोन और 25 क्रूज मिसाइलें मार गिरायी गईं।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार रात 33 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी