देश की खबरें | डीआरआई ने 11.70 करोड़ रुपये मूल्य का लाल चंदन जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया अधिकारियों ने निर्यात के लिए तैयार एक खेप से 11.70 करोड़ रुपये मूल्य का लाल चंदन जब्त किया है, जिसका वजन 14.63 मीट्रिक टन है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई राजस्व खुफिया अधिकारियों ने निर्यात के लिए तैयार एक खेप से 11.70 करोड़ रुपये मूल्य का लाल चंदन जब्त किया है, जिसका वजन 14.63 मीट्रिक टन है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ‘‘मिश्रित प्रसाधान’’ घोषित की गयी निर्यात खेप में लाल चंदन छिपाकर रखा हुआ है, जिसकी देश से बाहर तस्करी की जानी थी।।

इसके बाद ऑपरेशन ‘रक्त चंदन’ शुरू किया गया और संदिग्ध निर्यात खेप पर करीबी नजर रखी गयी। राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक बयान में कहा, ‘‘डीआरआई ने आईसीडी साबरमती में एक खेप से 14.63 मीट्रिक टन लाल चंदन बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11.70 करोड़ रुपये है। इस खेप को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में निर्यात किया जाना था।’’

संदिग्ध कंटेनर की जांच की गयी और डीआरआई द्वारा जांच में पता चला कि इसमें लाल रंग की लकड़ियां भरी हुई हैं, जो लाल चंदन दिखायी देती हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘रेंज वन अधिकारियों द्वारा लकड़ियों की प्रारंभिक जांच से पुष्टि हुई कि लकड़ियां लाल चंदन की हैं, जिनका निर्यात प्रतिबंधित है। अत: इन्हें आबकारी कानून, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है। सामान की घरेलू आवाजाही, उनके परिवहन और संबंधित निर्यातक के संबंध में जांच चल रही है।’’

विदेश व्यापार नीति के अनुसार भारत से लाल चंदन का निर्यात प्रतिबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट