खेल की खबरें | भारतीय ध्वज को ऊंचा फहराते देखने का सपना पूरा हुआ : सिंहराज अडाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पैरालंपिक खेलों में पदार्पण करने के वाले निशानेबाज सिंहराज अडाना ने दो पदकों के साथ अपने अभियान को खत्म करने के बाद शनिवार को कहा कि अपनी स्पर्धा में भारतीय ध्वज को सबसे ऊंचा फहराते देखने का उनका सपना पूरा हो गया है।

तोक्यो, चार सितंबर पैरालंपिक खेलों में पदार्पण करने के वाले निशानेबाज सिंहराज अडाना ने दो पदकों के साथ अपने अभियान को खत्म करने के बाद शनिवार को कहा कि अपनी स्पर्धा में भारतीय ध्वज को सबसे ऊंचा फहराते देखने का उनका सपना पूरा हो गया है।

अडाना ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीता तो वही इसका स्वर्ण पदक 19 साल के मनीष नरवाल के नाम रहा।

पी1 पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए ।

अडाना ने कहा, ‘‘ जब मैंने राष्ट्रगान के साथ अपने झंडे को फहराते देखा तो मुझे बहुत खुशी हुई। मैं अपने कांस्य और रजत पदक के लिए तोक्यो पैरालंपिक को हमेशा याद रखूंगा।’’

अडाना के पैर का निचला हिस्सा पोलियो के कारण विकृत हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने हमेशा भारत के झंडे को सबसे ऊंचा फहराते हुए देखने का सपना देखा था, वह सपना आज पूरा हो गया है। मुझे सबका आशीर्वाद और प्यार याद रहेगा। मेरे कोचों और सहयोगी कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

इस वर्ग में विश्व रिकॉर्डधारी 19 वर्ष के नरवाल ने भी अपने पदार्पण पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता

नरवाल ने कहा, ‘‘ मैं इस पदक के लिए अपने परिवार, कोचों और सभी भारतीयों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

दाहिने हाथ में विकार के शिकार नरवाल की शुरुआत धीमी रही लेकिन इसके बाद फरीदाबाद के इस युवा ने शानदार वापसी की। वह पी1 पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे थे लेकिन फाइनल में सातवें स्थान पर खिसक गये।

उन्होंने मिश्रित स्पर्धा में हालांकि स्वर्ण जीतकर अपना लोहा मनवाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज