World cup 2023: चोट के बाद वापसी कर रहे खिलाड़ियों को मैच अभ्यास मिलने से खुश हैं द्रविड़

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को संतोष है कि चोट के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को अगले सप्ताह शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले मैच अभ्यास मिल गया ।

(Photo Credit : Twitter)

राजकोट, 28 सितंबर : भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को संतोष है कि चोट के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को अगले सप्ताह शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले मैच अभ्यास मिल गया ।

कमर की तकलीफ के कारण लंबे समय तक बाहर रहे बुमराह ने मोहाली और राजकोट में दस दस ओवर गेंदबाजी की । तीसरे वनडे में वह हालांकि महंगे साबित हुए . पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वापसी करने वाले बुमराह ने श्रीलंका में एशिया कप भी खेला था .

वहीं अय्यर ने इंदौर में शतक जमाया और राजकोट में 48 रन बनाये. राहुल ने दो अर्धशतक लगाने के साथ उम्दा विकेटकीपिंग भी की.

द्रविड़ ने तीसरे मैच के बाद कहा ,‘‘इन सभी के लिये मैच टाइम बहुत महत्वपूर्ण था और यह अच्छी बात है कि उन्हें यह मिला . जस्सी ने दो मैचों में पूरे दस ओवर डाले । सिराज ने भी वापसी करके गेंदबाजी की. अश्विन को इस तरह गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा. केएल ने पूरे 50 ओवर विकेटकीपिंग की और अच्छी बल्लेबाजी भी की .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ श्रेयस ने कुछ अच्छी पारियां खेली । हमें लगातार सुधार करते हुए विश्व कप में इस लय को कायम रखना है. विश्व कप टीम में आर अश्विन को शामिल किये जाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया . टीम में कोई बदलाव बृहस्पतिवार तक ही किये जा सकते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. एनसीए चयनकर्ताओं और अजित अगरकर के संपर्क में है तो मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. अगर कोई बदलाव है तो आपको इसकी आधिकारिक सूचना मिलेगी . अभी तक तो कोई बदलाव नहीं है. ’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड