IND vs SA Test Series: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिये संकेत, हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को नियमित अवसरों के लिये करना होगा इंतजार

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें रहाणे या पुजारा पर प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि कोहली की अगले मैच में वापसी तय है. द्रविड़ की इस मामले में राय स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे कुछ खिलाड़ियों पर गौर करो जो अब वरिष्ठ खिलाड़ी हैं या उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था और उन्होंने अपने करियर के शुरू में ढेरों रन बनाये थे.’’

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: PTI)

जोहानिसबर्ग: भारतीय टीम (Indian Team) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) सीनियर खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को जितना संभव हो टीम में बनाये रखना चाहते हैं भले ही इस कारण से हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जैसे बल्लेबाजों का अंतिम एकादश का नियमित सदस्य बनने के लिये इंतजार लंबा खिंच जाए. अपनी धैर्यपूर्ण और ठोस बल्लेबाजी के कारण लोगों का ध्यान खींचने वाले विहारी ने अपने 13 टेस्ट मैचों में से केवल एक मैच स्वदेश में खेला है तथा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पीठ में जकड़न तथा श्रेयस अय्यर का पेट खराब होने के कारण ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल पाया. IND vs SA 3rd Test: तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, केएल राहुल ने दिए संकेत

विहारी ने दूसरी पारी में नाबाद 40 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की. द्रविड़ ने विहारी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि विहारी ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहली पारी में भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वास्तव में उनका शानदार कैच लिया गया. दूसरी पारी में उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का मनोबल बढ़ाया.’’

उन्होंने मध्यक्रम के एक अन्य बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी प्रशंसा की. द्रविड़ ने कहा, ‘‘श्रेयस ने दो या तीन मैच पहले ऐसा किया. जब भी उन्हें अवसर मिल रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनका भी समय आएगा.’’

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें रहाणे या पुजारा पर प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि कोहली की अगले मैच में वापसी तय है. द्रविड़ की इस मामले में राय स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे कुछ खिलाड़ियों पर गौर करो जो अब वरिष्ठ खिलाड़ी हैं या उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था और उन्होंने अपने करियर के शुरू में ढेरों रन बनाये थे.’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘इसलिए ऐसा (इंतजार करना) होता है और यह खेल की प्रकृति है. विहारी ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उससे टीम का भी मनोबल बढ़ना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल: वानखेड़े में सितारों का जमावड़ा, रणबीर-आलिया और नन्ही राहा ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला (View Post)

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\