देश की खबरें | द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के सांसदों, विधायकों से समर्थन की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को यहां पहुंची और उत्तराखंड के भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपने लिए समर्थन की अपील की ।
देहरादून, 11 जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को यहां पहुंची और उत्तराखंड के भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपने लिए समर्थन की अपील की ।
मुर्मू के जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी अगवानी की । इस मौके पर भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उनके समर्थन में रैली निकाली ।
इसके बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ यहां देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक जाकर पृथक राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
बाद में, मुर्मू ने मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक की और अपने लिए समर्थन मांगा ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा कौशिक, लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत सहित अन्य सांसद और विधायक मौजूद रहे ।
कौशिक ने बताया कि बैठक में मुर्मू ने अपने लिए समर्थन की अपील की और उसमें मौजूद सभी लोगों ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया ।
प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में राजग प्रत्याशी को भाजपा के अलावा चार अन्य विधायकों का भी समर्थन मिलेगा । उन्होंने कहा कि दो निर्दलीय विधायकों ने भ्री मुर्मू को समर्थन दिया है जबकि बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया गया है और उन्होंने भी समर्थन का भरोसा दिया है ।
दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)