KL Rahul Fitness: बल्लेबाजी और अभ्यास में भाग लेने के बाद भी आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल की भूमिका पर संशय

लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले सोमवार को यहां नेट और फिटनेस अभ्यास में भाग लिया लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में उनकी भूमिका का खुलासा नहीं किया.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

RCB vs LSG IPL 2024: बेंगलुरु, एक अप्रैल लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले सोमवार को यहां नेट और फिटनेस अभ्यास में भाग लिया लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में उनकी भूमिका का खुलासा नहीं किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ की टीम ने राहुल का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया था, जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे. टीम इस मैच में निकोलस पूरन की अगुवाई में मैदान में उतरी थी और उसने मैच को 21 रन से अपने नाम किया था. यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के लिए टीम सिलेक्शन से पहले BCCI अधिकारी का बड़ा बयान, विराट कोहली अच्छा खेल रहे हैं, मीम्स के आधार पर नहीं होता चयन

पूरन ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम देखेंगे कि वह नेट सत्र में कैसा कर रहे है और फिर उसी आधार पर कोई फैसला करेंगे.

राहुल ने पंजाब के खिलाफ क्विंटन डिकॉक के साथ पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में 15 रन बनाये थे. टीम ने इसके बाद उनकी जगह नवीन उल हक को मैदान पर उतारा था और डिकॉक ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी.

राहुल नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते दिखे लेकिन वह विकेटकीपिंग अभ्यास से दूर रहे. इससे यह संकेत मिलता है कि मंगलवार के मैच में भी डिकॉक विकेट के पीछे की जिम्मेदारी निभाएंगे.

पिछले एक साल से शानदार लय में चल रहे पूरन ने दो मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाये है जिसमें एक पचासा भी शामिल है.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की है. मैं टीम के लिए किसी भी जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हूं.’’

वेस्टइंडीज का यह 28 साल का खिलाड़ी तेज गेंदबाज मयंक यादव से प्रभावित दिखा. मयंक ने लगातार 150 किलोमीटर के आसपास की गति से गेंद डाल कर पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने इस दौरान आईपीएल के मौजूदा सत्र की सबसे तेज गेंद 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली.

उन्होंने कहा, ‘‘ उसने (मयंक) जो किया वह जाहिर तौर पर शानदार था. लेकिन मुझे लगता है कि उसने अब तक इसे बहुत अच्छे से संभाला है. मुझे लगता है कि वह लगातार वही करना चाहता है जो वह कर रहा है (थोड़ी तेज गेंदबाजी करना और विकेट लेना). वह मौके की तलाश में है और टीम में उसके मार्गदर्शन के लिए कुछ बहुत अच्छे लोग है. मैं भी उनका समर्थन और उनका मार्गदर्शन करूंगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Will India-Pakistan Meet Again In T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकता है टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें पूरा समीकरण

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\