जरुरी जानकारी | मुनस्यारी के आलू एवं राजमा उत्पादकों पर दोहरी मार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी अनुमंडल के 1,500 से अधिक राजमा एवं आलू उत्पादक किसानों को पिछले महीने हुई भारी बारिश की वजह से करीब 30 फीसदी फसल खराब होने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

पिथौरागढ़, छह नवंबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी अनुमंडल के 1,500 से अधिक राजमा एवं आलू उत्पादक किसानों को पिछले महीने हुई भारी बारिश की वजह से करीब 30 फीसदी फसल खराब होने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

गत 17-19 अक्टूबर को हुई भारी बारिश से इस इलाके में सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ था। इसकी वजह से किसानों को अपनी उपज के परिवहन से जुड़ी समस्याएं भी उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय मंडियों में तैयार उपज को ले जाने से जुड़ी लागत भी बढ़ गई है।

क्षेत्र के बोना गांव के एक किसान कम्मू रावत कहते हैं, "हमारे गांव से नजदीक के मंदिर बाजार तक जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में हमें खच्चर पर लादकर राजमा की बोरी ले जानी होगी जिस पर प्रति क्विंटल करीब 450 रुपये की लागत आएगी।" पिछले महीने की बारिश ने उनके गांव से थपकी तक जाने वाली सड़क को काफी नुकसान पहुंचाया है।

मुनस्यारी इलाके के बोना, तोमिक एवं गोल्फा गांवों के 450 से अधिक परिवार राजमा और आलू की खेती से जुड़े हुए हैं। लेकिन भारी बारिश ने उनकी फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। रावत के मुताबिक, इन गांवों के हरेक परिवार को औसतन 10,000 रुपये सालाना की कमाई हो जाती थी लेकिन इस बार फसलें खराब होने और परिवहन लागत बढ़ने से मुनाफा घटकर आधा रह जाएगा।

कृषि विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मुनस्यारी इलाके में 1,500 क्विंटल से अधिक आलू और 500 क्विंटल से अधिक राजमा की पैदावार होती है। तोमिक गांव के किसान पूरन सिंह रावत कहते हैं कि इस बार भी अच्छी फसल होने के बावजूद परिवहन लागत बढ़ने से मुनस्यारी का ऑर्गेनिक आलू महंगा बिकेगा।

इसी तरह गोलफ गांव के किसान अपनी उपज को बाजार तक ले जाने के लिए ट्रॉली पर निर्भर हैं। गांव के प्रधान लक्ष्मण सिंह कहते हैं कि गांव को जोड़ने वाला पुल चार महीने पहले बह जाने से ट्रॉली ही संपर्क का एकमात्र जरिया रह गया है लेकिन उससे ढुलाई सीमित मात्रा में ही हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\