देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में नौ महीने से फरार दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो लोगों की हत्या के मामले में पिछले साल मई से फरार 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 25 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो लोगों की हत्या के मामले में पिछले साल मई से फरार 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अचोले थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालासाहेब पवार ने कहा कि 17 मई, 2023 को यहां नाला सोपारा इलाके के शिरडी नगर में हुई घटना में 18 साल के रौनक अंजनी तिवारी और किशन संजय झा की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति शिवम ओमप्रकाश मिश्रा घायल हो गया था।

पुलिस को मृतकों के आंशिक रूप से जले हुए शव मिले थी, जिनके सिर पर चोटें भी थीं। तिवारी, झा और मिश्रा दोस्त थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दो लोगों की हत्या में मिश्रा की भूमिका पर संदेह था और अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह उस पर नजर रखे हुए थी।

पुलिस के मुताबिक मिश्रा ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

अधिकारी ने कहा कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद से मिश्रा फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच टीम ने अपराध स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज और तकनीकी व खुफिया जानकारी समेत विभिन्न सुरागों की पड़ताल की और शनिवार को मिश्रा को नाला सोपारा से गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\