देश की खबरें | राजस्थान के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है ‘डबल इंजन’ सरकार: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) समझौते और यमुना जल बंटवारे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ की यह सरकार राजस्थान के हितों के साथ में कुठाराघात करने के लिये बनी है।

जयपुर, 29 फरवरी कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) समझौते और यमुना जल बंटवारे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ की यह सरकार राजस्थान के हितों के साथ में कुठाराघात करने के लिये बनी है।

डोटासरा ने मीडिया से कहा, ‘‘यह डबल इंजन की सरकार लोगों को धोखा देने के लिये बनी हुई है... यह डबल इंजन की सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है और झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव में वोटों का फसल काटना चाहती है.. इसमें ये कामयाब नहीं होंगे।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मध्य प्रदेश सरकार के साथ ईआरसीपी और हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल को लेकर हुए समझौते को मीडिया के सामने रखने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की सभी आभार यात्राएं फेल हो रही हैं और उसमें जनता नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला करते हुए इसे 'भ्रमणकारी सरकार' बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा और आरएसएस का मुख्य एजेंडा यही रहता है कि झूठ बोलो.. बार बार बोलो.. जोर से बोलो, जिससे लोगों को झूठ सच लगने लग जाये और वोट की फसल हम काट सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ईआरसीपी के नाम पर धोखा किया गया, जहां 3510 एमसीएम पानी मिलना था, वहां ये 2400 एमसीएम का सौदा करके आ गए। यमुना जल बंटवारे के नाम पर भाजपा सरकार ने हरियाणा सरकार के सामने घुटने टेक दिये।’’

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\