खेल की खबरें | जायसवाल और रहाणे का दोहरा शतक, पश्चिम क्षेत्र के दो विकेट पर 590 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे कप्तान अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक से पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 590 रन बनाए।

चेन्नई, नौ सितंबर भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे कप्तान अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक से पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 590 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने भी शतक जड़ा।

कल बारिश के कारण सिर्फ 25 ओवर का खेल हो पाया था लेकिन आज साफ मौसम का पूरा फायदा उठाते हुए पश्चिम क्षेत्र ने 98 ओवर में 474 रन बटोरे।

दिन का खेल खत्म होने पर रहाणे 264 गेंद में 18 चौकों और छह छक्कों से नाबाद 207 रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। जायसवाल ने 228 जबकि पृथ्वी ने 113 रन की पारी खेली।

पश्चिम क्षेत्र की टीम आज बिना विकेट खोए 116 रन से आगे खेलने उतरी। पृथ्वी ने 61 जबकि जायसवाल ने 55 रन से पारी को आगे बढ़ाया।

पृथ्वी ने अधिक आक्रामक रुख अपनाया और जायसवाल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान शतक भी पूरा किया।

पृथ्वी हालांकि शतक पूरा करने के बाद जल्द ही अंकुर मलिक की गेंद पर विकेटकीपर आशीष थापा को कैच दे बैठे जिससे जायसवाल के साथ उनकी 206 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 121 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के मारे।

जायसवाल और रहाणे ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 333 रन की साझेदारी की और पूर्वोत्तर के गेंदबाजों के खिलाफ मनमर्जी से रन बटोरे।

रोंगसेन जोनाथन ने बिश्वोरजीत कोंथोजैम के हाथों कैच कराके जायसवाल की पारी का अंत किया। उन्होंने 321 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके और तीन छक्के मारे।

रहाणे ने इसके बाद त्रिपाठी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने इस दौरान अपना दोहरा शतक भी पूरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू