देश की खबरें | डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि वह समाज के हर तबके की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये दिन रात काम करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि वह समाज के हर तबके की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये दिन रात काम करेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा , ‘‘मैं समझता हूं कि मेरी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ी है।’’

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बनकर भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान, दलित, बेरोजगार नौजवानों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम सब 36 कौमों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जनता की सेवा करेंगे और इस सेवा के आधार पर हम पुन: 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये कार्य करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सचिन पायलट ने दी बधाई, कहा- आशा करता हूं आप कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करेंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार अपने वादे तो पूरे कर नहीं रही बल्कि षड्यंत्र रचकर कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा में लोकतंत्र की हत्या कर चुकी है और अब वह राजस्थान में भी वह लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि डोटासरा ने विधानसभा सदस्य के रूप में और विपक्ष में रहते हुए उप मुख्य सचेतक के रूप में बहुत अच्छी तरह से अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनता डोटासरा की कार्यशैली से भलीभांति परिचित है और उनकी नियुक्ति से ब्लाक स्तर तक एक सकारात्मक संदेश गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि डोटासरा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश में राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है और पूरा देश राजस्थान में जो हो रहा है उसे देख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग राज्यपाल की भूमिका को देख रहे हैं। भाजपा और उनकी ताकतें चुनी हुई सरकारों को गिराने का षड्यंत्र करके लोकतंत्र का माखौल उड़ा रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\