देश की खबरें | डोर्नियर विमान ने रात में मरीज को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया

कोच्चि, 16 फरवरी भारतीय नौसेना ने सिर में चोट लगने से घायल 19 वर्षीय एक युवक को डोर्नियर विमान से लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से कोच्चि बंदरगाह पहुंचाया।

नौसेना ने बताया कि डोर्नियर विमान ने बुधवार रात को पहली ऐसी उड़ान भरी। उसके अनुसार बुधवार सुबह एम वी कोरल्स जहाज पर इस युवक के साथ हादसा हो गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जहाज पर 20 किलोग्राम वजन के लकड़ी के एक ढ़क्कन को नाइलॉन की रस्सी के जरिए उठाया जा रहा था। इसी बीच रस्सी टूट गयी और यह ढक्कन इस युवक के ऊपर गिर गया एवं उसके सिर में चोट लग गई।

सूत्रों के अनुसार इस युवक को शुरू में अगाती में राजीव गांधी स्पेशलियटी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

नौसेना का विमान रात एक बजकर 16 मिनट पर अगाती पहुंचा और फिर वह एक बजकर 50 मिनट पर वहां से युवक को लेकर कोच्चि के लिए चल पड़ा।

युवक के परिवार ने नौसेना के प्रति आभार प्रकट किया है क्योंकि यह पहली बार है कि डोनियर विमान ने मरीज के लिए द्वीप पर रात में उतरने से संबंधित केंद्र का इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)