एनआईएलडी मुख्यालय को कोलकाता से स्थानांतरित न किया जाए, अधीर का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान (एनआईएलडी) के मुख्यालय को “स्थितिजन्य लाभ” के लिये शहर से ओडिशा के निस्तार में स्थानांतरित न किया जाए.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 11 सितंबर : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल (West Bengal) इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान (एनआईएलडी) के मुख्यालय को “स्थितिजन्य लाभ” के लिये शहर से ओडिशा के निस्तार में स्थानांतरित न किया जाए. चौधरी ने उन खबरों का हवाला दिया, जिनके मुताबिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चिकित्सा सुविधा के मुख्यालय को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बोनहुगली से ओडिशा के निस्तार में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा, “पूरे पूर्वी भारत के हजारों शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य सामान्य गंभीर अस्थि रोगी इस संस्थान से लाभान्वित होते हैं, क्योंकि बंगाल पूर्वी भारत के केंद्र में स्थित है, आस-पास के राज्यों तक आसान पहुंच प्रदान करता है.” यह भी पढ़ें : राकेश टिकैत ने पैरालंपिक में रजत पदक विजेता गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी से की मुलाकात, दी बधाई

उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को चिकित्सा लाभ प्राप्त करने के लिए एक सुगम जरिया भी प्रदान करता है, और इसके मुख्यालय को कोलकाता से स्थानांतरित करने से संस्थान द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी