देश की खबरें | पद, टिकट की इच्छा मत पालो; देश के लिए काम कर साबित करो काबिलियत : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के लिए टिकट तथा पद मिलने की इच्छा नहीं रखने और इसके बजाय देश एवं समाज के लिए काम कर अपनी काबिलियत साबित करने को कहा।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के लिए टिकट तथा पद मिलने की इच्छा नहीं रखने और इसके बजाय देश एवं समाज के लिए काम कर अपनी काबिलियत साबित करने को कहा।

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने ऑनलाइन संबोधन के दौरान, केजरीवाल ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उनकी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस जैसी पार्टी के रूप में पहचानें। उन्होंने आप के लोगों से पद और टिकट की अपनी आकांक्षाओं का त्याग करने के लिए कहा।

केजरीवाल ने कहा, “यदि आप मेरे पास पद मांगने आते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इसके लायक नहीं हैं और आपको इसे मांगना पड़ रहा है। आपको इस तरह से काम करना चाहिए कि मुझे कहना पड़े कि यह पद आपको संभालना चाहिए।”

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को विस्तार देने की योजना के तहत पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर हमारी पार्टी के दो शीर्ष आदर्श हैं। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी तरह बलिदान देने के लिए तैयार रहना होगा।”

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की 10वीं बैठक वैश्विक महामारी के कारण ऑनलाइन हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\