विदेश की खबरें | कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा करने वाले घरेलू आतंकवादी :बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नव निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में घुसकर हिंसा करने वालों में कुछ ठगों, श्वेत लोगों को सर्वोच्च समझने वाले लोगों और घरेलू आतंकवादियों का एक झुंड था जिन पर मुकदमा चलना चाहिए।

वाशिंगटन, नौ जनवरी नव निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में घुसकर हिंसा करने वालों में कुछ ठगों, श्वेत लोगों को सर्वोच्च समझने वाले लोगों और घरेलू आतंकवादियों का एक झुंड था जिन पर मुकदमा चलना चाहिए।

बाइडन ने कहा कि इस पूरी घटना को संभालने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और सुनिश्चित होना चाहिए कि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।

उन्होंने डेलवेयर के विल्मिंगटन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्हें कुछ अपराधियों, देशद्रोहियों, श्वेत लोगों को सर्वोपरि मानने वाले लोगों और यहूदी विरोधियों का एक झुंड माना जाना चाहिए। और इतना ही काफी नहीं है। ये लोग घरेलू आतंकवादी थे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘और न्याय विभाग को ये आरोप दर्ज करने चाहिए।’’

एक प्रश्न के उत्तर में नव निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन पर मुकदमा चलना चाहिए।’’

बाइडन ने प्रदर्शनकारियों के साथ सेल्फी लेते कैपिटल पुलिस कर्मियों की कुछ तस्वीरें आने के मामले में भी जांच की मांग की है।

उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज और कई अन्य सांसदों की भी निंदा की।

बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिकी जनता के मन में साफ है कि ये लोग कौन हैं। वे बड़े झूठ का हिस्सा हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\