जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई, 27 जनवरी वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी