जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी कर ली।

मुंबई, 16 नवंबर एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी कर ली।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 168.91 अंक गिरकर 65,507.02 पर आ गया। निफ्टी 48.45 अंक फिसलकर 19,627 पर रहा।

हालांकि, ताजा विदेशी कोष के प्रवाह से बाजारों ने जल्द ही वापसी कर ली।

सेंसेक्स 101.16 अंकों की बढ़त के साथ 65,777.64 पर जबकि निफ्टी 23 अंक चढ़कर 19,698.45 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फायदे में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 550.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\