जरुरी जानकारी | घरेलू शराब कंपनियों ने महाराष्ट्र सरकार से आयातित उत्पादों के लिए शुल्क कटौती पर पुनर्विचार को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शराब कंपनियों ने महाराष्ट्र सरकार से आयातित उत्पादों पर आबकारी शुल्क में कटौती के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर घरेलू शराब कंपनियों ने महाराष्ट्र सरकार से आयातित उत्पादों पर आबकारी शुल्क में कटौती के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

कनफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने महाराष्ट्र सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि आयातित उत्पादों पर आबकारी शुल्क में कटौती से भारत में बनी विदेशी शराब के लिए ‘असमान और अनुचित’ स्थिति पैदा हो गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार को लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार को देश में विनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देना चाहिए। देश में बने उत्पाद राज्य के राजस्व में योगदान देने में सबसे आगे रहते हैं और इससे आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चत होती है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘आयातित उत्पादों पर इस व्यापक स्तर पर आबकारी शुल्क में कटौती भारतीय उद्योग के लिए काफी नुकसानदेह है। इससे भारतीय उद्योग के लिए समानता वाले अवसर समाप्त हो रहे हैं। इसके विनिवेश, रोजगार नुकसान और किसानों को परेशानी के रूप में व्यापक नतीजे हो सकते हैं।’’

महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर में आयातित शराब पर आबकारी शुल्क को 300 प्रतिशत से घटाकर 150 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह कदम आयातित शराब के दाम अन्य राज्यों के बराबर लाने के लिए उठाया गया था।

सीआईएबीसी ने कहा कि इस कटौती से प्रीमियम भारतीय व्हिस्की की मुंबई में बिक्री बुरी तरह प्रभावत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\