जरुरी जानकारी | डोडला डेयरी के आईपीओ को दूसरे दिन तक 3.30 गुना अधिक बोलियां मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डोडला डेयरी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पूंजी बाजार में खुलने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तय आकार से 3.30 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हो गईं।

नयी दिल्ली, 17 जून डोडला डेयरी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पूंजी बाजार में खुलने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तय आकार से 3.30 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हो गईं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक 520.17 करोड़ रुपए के आईपीओ के तहत 85,07,569 शेयरों की बिक्री की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 2,80,50,960 शेयरों के लिए बोली आवेदन प्राप्त हो गये।

आईपीओ में पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) की निर्दिष्ट श्रेणी के लिए 28 प्रतिशत, गैर संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों में 60 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के आरक्षित शेयरों के लिये 6.18 गुना ज्यादा आवेदन मिले।

आईपीओ के तहत 50 करोड़ के नये शेयर और 1,09,85,444 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल हैं।

निर्गम के लिए कीमत 421 रुपए से 428 रुपए प्रति शेयर तय की गयी है।

दक्षिण भारत की शीर्ष डेयरी कंपनी डोडला डेयरी ने मंगलवार को बताया था कि उसने एंकर निवेशकों से 156 करोड़ रुपए से थोडा़ ज्यादा राशि जुटाई है।

कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल कुछ रिण के भुगतान, अपने पूंजी व्यय जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी मुख्य रूप से देश में चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में काम करती है। उसका अंतरराष्ट्रीय कारोबार दो देशों युगांडा और केन्या में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\