विदेश की खबरें | ‘लिटिल इंडिया’ पर किताब सिंगापुर में भारतीय समुदाय की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के ‘लिटिल इंडिया’ के इतिहास को एक किताब में समेटा गया है। इस जगह का इतिहास 1822 से शुरू होता है, जब यहां बसने वाले प्रारंभिक भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक और वाणिज्यिक गतिविधियों की शुरुआत की थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 27 अप्रैल सिंगापुर के ‘लिटिल इंडिया’ के इतिहास को एक किताब में समेटा गया है। इस जगह का इतिहास 1822 से शुरू होता है, जब यहां बसने वाले प्रारंभिक भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक और वाणिज्यिक गतिविधियों की शुरुआत की थी।

लेखिका सौंदरा नायकी वैरावन ने रविवार को कहा, ‘‘यह किताब 1822 में लिटिल इंडिया परिसर के मुख्य मार्ग सेरांगून रोड की स्थापना से लेकर आज तक का विवरण प्रस्तुत करती है कि किस प्रकार यह भारतीय मूल के लोगों के लिए वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करता है।’’

भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले और सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज यो ने 187 पन्नों की कॉफी टेबल पुस्तक ‘लिटिल इंडिया एंड द सिंगापुर इंडियन कम्युनिटी: थ्रू द एजेस’ का शुक्रवार को संयुक्त रूप से विमोचन किया।

सौंदरा ने बताया कि इसमें सेरांगून रोड के सामाजिक परिवर्तन, दुकानें, प्रारंभिक सामाजिक जीवन, परिसर में आयोजित होने वाले त्योहार, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, महत्वपूर्ण जगहें और व्यापार करने में आने वाली चुनौतियों का विवरण दिया गया है।

उन्होंने पर्यटकों और यहां आने वाले नियमित आगंतुकों के बारे में कहा, ‘‘लिटिल इंडिया सिंगापुर में रहने वाली सभी मूल के लोगों के लिए खास स्थान है, जिसकी तुलना कुछ प्रमुख वैश्विक शहरों के ‘चाइनाटाउन’ से की जा सकती है।

सिंगापुर में भारतीयों से संबंधित आठ किताबें लिख चुकीं सौंदरा वैरावन ने कहा कि यह पुस्तक इस वर्ष सिंगापुर की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के उत्सव में उनका योगदान है।

यो ने विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘सौंदरा द्वारा लिटिल इंडिया पर लिखी गई इस किताब में उन पहलुओं का वर्णन किया गया है, जिनसे लिटिल इंडिया का निर्माण हुआ, यह वर्तमान के बारे में बात करती है और भविष्य की नींव भी रखती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिंगापुर बहुत समृद्ध और विविधतापूर्ण देश है। सिंगापुर में दुनिया के कई हिस्सों का गहरा प्रतिबिंब है। इस किताब में कई विवरण हैं, जिनमें लिटिल इंडिया भी शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास