विदेश की खबरें | दस्तावेज लीक मामला: पाक की विशेष अदालत ने इमरान खान के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई का अनुरोध करने संबंधी देश की शीर्ष जांच एजेंसी की याचिका बृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 14 दिसंबर पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई का अनुरोध करने संबंधी देश की शीर्ष जांच एजेंसी की याचिका बृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली।

पाकिस्तान की विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज लीक करने और देश के कानूनों का उल्लंघन करने के मामले में 71 वर्षीय इमरान खान और 67 वर्षीय कुरैशी को बुधवार को अभ्यारोपित किया था। इसे ‘सिफर’ मामले के तौर पर भी जाना जाता है।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने बृहस्पतिवार को विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन से अनुरोध किया कि मुकदमे को बंद कमरे में चलाने की अनुमति दी जाए, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

पिछले महीने अदालत ने कहा था कि मामले में कार्यवाही अडियाला जेल में जारी रहेगी लेकिन खुली अदालत में होगी। खान अडियाला जेल में बंद हैं।

दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने कहा कि अगली सुनवाई बंद कमरे में होगी, जिसे उन्होंने शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

उन्होंने कहा कि संदिग्धों के परिवार के सदस्यों को सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\