देश की खबरें | नेहरू का इलाज करने वाले चिकित्सक का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा शहर के एक जानेमाने चिकित्सक गोबिंद चंद्र दास का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 23 दिसंबर ओडिशा के केंद्रपाड़ा शहर के एक जानेमाने चिकित्सक गोबिंद चंद्र दास का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

दास ने 1964 में जवाहरलाल नेहरू का तब इलाज किया था जब वह भुवनेश्वर के दौरे पर आये थे।

दास के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

दास ने जनवरी 1964 में तब पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का इलाज किया था जब वह यहां कांग्रेस के 68वें सत्र को संबोधित करते समय बीमार पड़ गए थे।

दास तब ओडिशा के राज्यपाल के निजी चिकित्सक के तौर पर तैनात थे। उन्होंने नेहरू की मेडिकल जांच की थी और उनसे सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए अगले छह दिन पूर्ण आराम करने की सलाह दी थी, जिसका तत्कालीन प्रधानमंत्री ने पालन किया था।

केंद्रपाड़ा के विधायक शशिभूषण बेहरा और शहर के अन्य जानेमाने लोगों ने दास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now