देश की खबरें | झारखंड में दुष्कर्म के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गोड्डा में मेहरमा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चिकित्सक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

गोड्डा (झारखंड), 29 मई झारखंड के गोड्डा में मेहरमा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चिकित्सक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरमा थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला की एक महिला ने प्रखंड कार्यालय के समीप एक नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक डॉ अमरनाथ कुशवाहा पर इलाज के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके आधार पर चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि गत बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद में उसने जहर खा लिया था, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

महिला ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान नर्सिंग होम के संचालक डॉ अमरनाथ कुशवाहा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे इलाज और चिकित्सा जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस उपाधीक्षक एस.एस.तिवारी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

सं इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now