देश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बावजूद लापरवाही न करें : ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए।

मुंबई, पांच मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर प्रदेश को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, “हम वायरस की तीसरी लहर के लिये तैयारी कर रहे हैं।”

ठाकरे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिये मुंबई नगर निगम के काम की सराहना की है।

उन्होंने कहा, “केंद्र की वैज्ञानिक समिति ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही उसकी तैयारी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कई जिलों में मामलों में गिरावट देखी जा रही है जबकि कुछ अन्य जिलों में मामले बढ़ रहे हैं।

ठाकरे ने कहा कि राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन करनी होगी और इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “हम रोजाना 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं लेकिन हमारी खपत 1700 मीट्रिक टन है।”

उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण को खारिज किये जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दखल देने और समुदाय को राहत पहुंचाने का अनुरोध करेंगे।

ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उन लोगों की बातों से गुमराह न हों जो मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर अशांति पैदा करना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट