देश की खबरें | कोविड-19 से वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे डीएमआरसी ने कर्मचारियों के भत्तों और लाभ में 50 फीसदी कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की रोकथाम के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का परिचालन बंद होने से ‘विपरित वित्तीय दिक्कतों' का सामना कर रहे दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने कर्मचारियों के भत्ते और लाभों में 50 फीसदी तक कमी करने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त कोविड-19 महामारी की रोकथाम के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का परिचालन बंद होने से ‘विपरित वित्तीय दिक्कतों' का सामना कर रहे दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने कर्मचारियों के भत्ते और लाभों में 50 फीसदी तक कमी करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा मंगलवार को जारी आंतरिक आदेश से यह जानकारी मिली।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: कोरोना महामारी के चलते हांगकांग में एयर इंडिया के विमान पर लगा बैन.

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम को 22 मार्च से कोविड-19 परिस्थतियों की वजह से सेवा बंद करने के बाद से करीब 1,300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

डीएमआरसी की ओर से कर्मचारियों को जारी आंतरिक आदेश के अनुसार यह कदम ‘‘ मेट्रो सेवाओं का परिचालन नहीं होने की वजह से पैदा हुई गंभीर वित्तीय स्थिति के मद्देनजर उठाया गया है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि.

आदेश में कहा गया है, ‘‘ यह निर्णय लिया गया है कि लाभ और भत्तों में अगस्त, 2020 से 50 फीसदी तक की कटौती अगले आदेश तक के लिए की जाएगी।’’

डीएमआरसी में करीब 14,500 कर्मचारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\