Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो की लाइन-3 के संचालन, देखभाल के लिए डीएमआरसी ने लगाई सबसे कम बोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई मेट्रो के 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन-3 के संचालन और देखभाल के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सबसे कम बोली लगाई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Mumbai Metro (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल: मुंबई मेट्रो के 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन-3 के संचालन और देखभाल के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सबसे कम बोली लगाई है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मुंबई मेट्रो की प्रस्तावित लाइन-3 आरे से कफे परेड तक चलेगी. इस लाइन पर 27 मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे. यह भी पढ़ें: Mumbai Police: बिना हेलमेट स्कूटी चला रहीं थी दो महिला पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ठोका जुर्माना

अगर डीएमआरसी को यह काम मिल जाता है तो इस प्रक्रिया से डीएमआरसी के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बाहर किसी परियोजना में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा. डीएमआरसी ने बयान में कहा, “मुंबई मेट्रो की लाइन-3 इस समय मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अंतर्गत निर्माणाधीन है और इसके कुछ भागों के इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है.”

बयान में कहा गया, “मुंबई मेट्रो की आरे से कफे परेड तक 27 स्टेशन वाली और 33.5 किलोमीटर

लंबी लाइन-3 के संचालन और देखभाल के लिए डीएमआरसी ने सबसे कम बोली लगाई है.”

दिल्ली मेट्रो अपने गलियारों का संचालन करने के अलावा गुरुग्राम में रेपिड मेट्रो का भी संचालन करती है. डीएमआरसी ने कोच्चि मेट्रो, जयपुर मेट्रो, नोएडा मेट्रो का निर्माण किया है और देशभर में कई अन्य परियोजनाओं में परामर्शदाता के तौर पर सक्रिय है। डीएमआरसी इस समय पटना मेट्रो का भी निर्माण कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड