खेल की खबरें | जोकोविच की पेरिस मास्टर्स में संघर्षपूर्ण जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने शुरू में कुछ गलतियां की लेकिन आखिर में वह हंगरी के मार्टन फुकसोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से हराने में सफल रहे। इस मैच में किसी भी समय जोकोविच अपनी लय में नजर नहीं आये।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने शुरू में कुछ गलतियां की लेकिन आखिर में वह हंगरी के मार्टन फुकसोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से हराने में सफल रहे। इस मैच में किसी भी समय जोकोविच अपनी लय में नजर नहीं आये।

जोकोविच को दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट के शुरू में भी संघर्ष करना पड़ा लेकिन फुकसोविच का बैकहैंड शॉट बाहर मार देने से वह 4-2 से बढ़त हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर पर मैच अपने नाम किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने रिकार्ड पांच बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता है। उन्होंने और राफेल नडाल ने रिकार्ड 36 मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं जो रोजर फेडरर से आठ अधिक हैं। जोकोविच के पास यहां खिताब जीतकर यह रिकार्ड अकेले अपने नाम पर करने का मौका है।

जोकोविच सितंबर में यूएस ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव से हारने के कारण कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा नहीं कर पाये थे।

इस बीच फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने पहले दौर में इटली के क्वालीफायर जियानलुका मैगर को 4-6, 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी।

जोकोविच, मेदवेदेव, स्टेफनोस सिटसिपास, अलेक्सांद्र जेवरेव, आंद्रे रुबलेव और माटेओ बेरेटिनी पहले ही एटीपी फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। ऑगर अलियासिम, कैस्पर रुड, यानिक सिनर, ह्यूबर्ट हर्काज़ और कैमरन नोरी शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ की बने हुए हैं।

अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का, टॉमी पॉल और टेलर फ्रिट्ज तथा रूस के करेन खाचानोव, स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ और आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\