खेल की खबरें | गर्दन में दर्द के बावजूद जोकोविच ने जीत के साथ की वापसी, सेरेना ने बहाया पसीना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका को जीत के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि मौजूदा चैंपियन मेडिसन कीज बाहर हो गयी।

महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका को जीत के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि मौजूदा चैंपियन मेडिसन कीज बाहर हो गयी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण जोकोविच छह महीने बाद अपना पहला एटीपी मैच खेल रहे थे। गर्दन में दर्द के कारण वह रविवार को युगल मुकाबले से हट गये थे।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

जोकोविच का 2020 का रिकार्ड अब 19-0 हो गया है ओर वह यूएस ओपन में छठा खिताब जीतने की तैयारियों में जुटे हैं। यूएस ओपन फ्लाशिंग मीडोज पर ही 31 अगस्त से शुरू होगा। ओहियो में होने वाला वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन भी यहीं पर खेला जा रहा है।

जब टेनिस प्रतियोगिता नहीं चल रही थी तब जोकोविच को जून में सर्बिया और क्रोएशिया मंग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

महिला टूर की शुरुआत इस महीने के शुरू में हो गयी थी लेकिन पुरुषों का यह पहला टूर्नामेंट है। इसमें अभी तक कई चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं। इनमें मौजूदा महिला चैंपियन मेडिसन कीज की हार भी है जिन्हें सोमवार की रात को औंस जाबेर ने 6-4, 6-1 से हराया।

इससे पहले पुरुष वर्ग में तीन बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले डोमिनिक थीम को फिलिप क्राजिनोविच ने 6-2, 6-1 से हराया। एंडी मर्रे ने विश्व के नंबर पांच अलेक्सांद्र जेवरेव को 6-3, 3-6, 7-5 से पराजित करके बाहर का रास्ता दिखाया।

जोकोविच की तरह सेरेना और ओसाका को भी जीत के लिये पसीना बहाना पड़ा जबकि दो बार की विबंलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा हार गयी। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन रविवार को ही बाहर हो गयी थी।

सेरेना ने नीदरलैंड की क्वालीफायर और विश्व में 72वें नंबर की अंरात्सा रस को तीन सेट तक चले मैच में 7-6 (6), 3-6, 7-6 (0) से हराया। यह मैच दो घंटे 48 मिनट तक चला। सेरेना ने 2012 में फ्रेंच ओपन में वर्जीनिया रज्जानो के खिलाफ तीन घंटे तीन मिनट तक चले मैच के बाद पहली बार किसी एक मैच के लिये कोर्ट पर इतना समय बिताया।

ओसाका ने भी कारोलिना मुचोवा को तीन सेट में 6-7 (5), 6-4, 6-2 से हराया।

जोकोविच का सामना अब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से होगा जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलिसीमे को 6-7 (4), 6-2, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\