खेल की खबरें | दिव्यांगो को सहानुभूति नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत : तैराक सतेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह लोहिया को प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान-2020 के लिये चुना गया है।

भोपाल, 21 अगस्त मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह लोहिया को प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान-2020 के लिये चुना गया है।

कोविड-19 के कारण इस बार पुरस्कार समारोह का राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। सतेन्द्र सिंह यह पुरस्कार पाने वाले देश के पहले दिव्यांग खिलाड़ी होंगे।

यह भी पढ़े | Rajiv Gandhi Khel Ratna & Arjuna Award 2020: रोहित शर्मा समेत इन पांच लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न, इशांत शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड.

इंदौर में वाणिज्यिक कर विभाग में कार्यरत सतेन्द्र ने कहा, ‘‘मैंने अपनी दिक्कतों को ही अपनी ताकत बना लिया है। दिव्यांगों को सहानुभूति की नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत होती है। ’’

ग्वालियर जिले के ग्राम गाता के रहने वाले सतेन्द्र के पिता गयाराम लोहिया वर्तमान में ग्वालियर सुरक्षा गार्ड हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में सीमित खिलाड़ियों ने बालकनी से की बातचीत, पहले दिन हल्का अभ्यास.

सतेन्द्र अमेरिका में 42 किलोमीटर के केटलीना चैनल सिर्फ 11:34 घंटे में पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बने थे। दिन में तेज चलने वाली हवाओं से बचने के लिये सतेन्द्र ने यह चैनल रात में पार किया, जो एक बड़ी चुनौती थी।

सतेन्द्र ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ओलम्पिक स्विमिंग एनएसडब्ल्यू-2017 स्टेट ओपन चैंपियनशिप में भारत के लिये स्वर्ण-पदक जीता।

उन्होंने मई-2017 में ओपन वाटर सी-स्विमिंग फीट ऑफ 33 किलोमीटर को पार किया। सत्येन्द्र ने 24 जून, 2018 को इंग्लिश चैनल स्विमिंग में पैरा-स्विमिंग रिले टीम के माध्यम से कीर्तिमान स्थापित किया और 18 अगस्त, 2019 को कैटलीना इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रचा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सतेन्द्र ने मध्यप्रदेश के लिये 12 रजत एवं 8 कांस्य-पदक हासिल किये हैं।

मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान-2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है।

विश्व दिव्यांग दिवस पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल अवार्ड से सम्मानित पैरा तैराक सतेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\