देश की खबरें | हरियाणा में दिव्यांगों को भी मिलेगा ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को भी ‘ मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ का लाभ देने का फैसला किया है। इसके तहत विवाहित दंपति में पत्नी और पति दोनों के दिव्यांग होने पर उन्हें 51 हजार की राशि दी जाएगी।

जियो

चंडीगढ़, 20 जून हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को भी ‘ मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ का लाभ देने का फैसला किया है। इसके तहत विवाहित दंपति में पत्नी और पति दोनों के दिव्यांग होने पर उन्हें 51 हजार की राशि दी जाएगी।

हरियाणा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि दंपति में कोई एक दिव्यांग है तो 31 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए अर्हता तय की गई है जिसके तहत पति-पत्नी को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

सरकारी बयान में उन्हें उद्धृत करते हुए कहा गया, ‘‘ योजना का लाभ हरियाणा के ही दिव्यांगों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी.

लाल ने कहा कि लाभार्थी विवाह के एक साल की अवधि में प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विवाह उचित प्राधिकार के समक्ष पंजीकृत होनी चाहिए। योजना के लिए 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता होनी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि इससे पहले योजना के तहत गरीब और समाज के कमजोर वर्ग की लड़कियों को विवाह के समय आर्थिक सहायता दी जाती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\