देश की खबरें | विभाजनकारी तत्व हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की उपलब्धियों से परेशान : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि विभाजनकारी मानसिकता वाले लोग, जो “भक्ति” के मुखौटे का उपयोग करके अपने वास्तविक इरादों को छिपाते हैं, द्रविड़ मॉडल सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की उपलब्धियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

चेन्नई, दो जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि विभाजनकारी मानसिकता वाले लोग, जो “भक्ति” के मुखौटे का उपयोग करके अपने वास्तविक इरादों को छिपाते हैं, द्रविड़ मॉडल सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की उपलब्धियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

यहां हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तत्वावधान में 32 जोड़ों के विवाह समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शासन के तहत पिछले चार वर्षों के दौरान विभाग के तत्वावधान में अब तक 2,376 शादियां संपन्न हुई हैं और इसमें आज हुए 576 विवाह भी शामिल हैं।

स्टालिन ने कहा कि 3,177 मंदिरों का अभिषेक किया गया है, जो अभूतपूर्व है। इसके साथ ही, 997 मंदिरों से संबंधित 7,655.75 एकड़ भूमि, जिसकी कीमत लगभग 7,701 करोड़ रुपये है, को पुनः प्राप्त करना द्रविड़ मॉडल सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की मुख्य उपलब्धियों में शामिल है।

उन्होंने कई अन्य पहलों का भी उल्लेख किया, जिनमें “अनैथु सथियिनारुम अर्चक आगलम” (किसी भी जाति का कोई भी व्यक्ति पुजारी बन सकता है) योजना के तहत 29 प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसी कई और योजनाओं की सूची गिना सकते हैं, लेकिन 'हर किसी के लिए सब कुछ' की भावना रखने वाली, उदारवादी द्रविड़ मॉडल सरकार की ऐसी उपलब्धियां उन लोगों से सहन नहीं हो रही हैं, जो नफरत और विभाजनकारी मानसिकता रखते हैं और अपनी असली मंशाओं को 'भक्ति' का मुखौटा पहनकर छिपाते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चे भक्त आध्यात्मिकता के क्षेत्र में सरकार की सेवाओं की सराहना करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट