देश की खबरें | समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष अपहरण मामले में गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में समाजवादी पार्टी के धनबाद जिले के अध्यक्ष मनसफ आलम को नौ वर्षीय बच्चे के कथित अपहरण के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धनबाद, 30 मई झारखंड में समाजवादी पार्टी के धनबाद जिले के अध्यक्ष मनसफ आलम को नौ वर्षीय बच्चे के कथित अपहरण के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रिशमा रमेशन ने पत्रकारों को बताया कि बच्चे की पड़ोसी हुस्ना बानो और उसके बेटे दानिश रजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य आरोपी चंदा देवी फरार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुतकी थानांतर्गत मछली पट्टी स्टाफ कॉलोनी के आमिर अंसारी का 24 मई को अपहरण कर लिया गया था और सपा जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर लड़के को अपनी कार में रखा व पीड़ित परिवार से 80,000 रुपये की मांग की।

पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई मनसफ आलम की कार और आरोपियों के तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

रमेशन ने कहा, “हुस्ना बानो के परिवार का पड़ोसी मुसरत परवीन के परिवार से विवाद था। बानो ने अपने बेटे दानिश रजा के साथ मिलकर परवीन को सबक सिखाने की साजिश रची थी और 24 मई को उसके बेटे आमिर का अपहरण कर लिया था।''

परवीन ने हुस्ना बानो और उसके बेटे पर संदेह जताते हुए 25 मई को पुटकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एसपी ने कहा, ''आरोपी ने रविवार को पुलिस की पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया और शाम को अपहृत लड़के को साथ लाकर आत्मसमर्पण कर दिया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड