देश की खबरें | केआईआईटी पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट बीजद और कांग्रेस का ओडिशा विधानसभा से वॉकआउट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा में केआईआईटी के मुद्दे पर बहस में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के जवाब से असंतोष व्यक्त करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

भुवनेश्वर, 21 फरवरी विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा में केआईआईटी के मुद्दे पर बहस में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के जवाब से असंतोष व्यक्त करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सदस्यों ने केआईआईटी में एक नेपाली छात्रा की उसके छात्रावास के कमरे में हुई मौत के बाद जो कुछ हुआ, उस पर निराशा व्यक्त की।

बीजद और कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की, लेकिन राज्य सरकार ने उनके अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।

केआईआईटी में अशांति नेपाल की 20 वर्षीय छात्रा प्रकृति लामसाल की रविवार दोपहर कथित आत्महत्या के बाद शुरू हुई। अन्य नेपाली छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।

हालांकि, केआईआईटी अधिकारियों ने लगभग 1,000 नेपाली छात्रों को निलंबन नोटिस जारी करते हुए उनसे सोमवार को परिसर छोड़ने के लिए कहा था।

केंद्र और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद केआईआईटी अधिकारियों ने माफ़ी मांगी और नेपाली छात्रों से कैंपस में वापस लौटने का अनुरोध किया। नेपाली छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार ने चौबीसों घंटे सहायता डेस्क खोला है।

पुलिस ने नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद केआईआईटी के कर्मचारियों द्वारा पड़ोसी देश के युवकों पर किए गए हमले के संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\