विदेश की खबरें | भारत की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा के बाद चीन जाएंगे दिसानायके : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की अपनी प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा के बाद चीन का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। कैबिनेट प्रवक्ता नलिंदा जयतिस्सा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 26 नवंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की अपनी प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा के बाद चीन का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। कैबिनेट प्रवक्ता नलिंदा जयतिस्सा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयतिस्सा ने बताया कि कोलंबो में चीन के राजदूत ने दिसानायके को आधिकारिक निमंत्रण सौंपा है।

उन्होंने कहा कि दिसानायके अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के तहत दिसंबर के तीसरे हफ्ते में भारत जाएंगे, लेकिन इसकी तिथि अभी तय नहीं की गई है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने 18 नवंबर को कहा था कि दिसानायके भारत सरकार के निमंत्रण पर मध्य दिसंबर में नयी दिल्ली का दौरा करेंगे।

सितंबर में दिसानायके के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनसे मिलने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया था।

दिसानायके नीत नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार के 23 सितंबर को सत्ता में आने के बाद जयशंकर ने अक्टूबर में श्रीलंका की यात्रा की थी।

सोमवार को केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री सुन हैयान के नेतृत्व में एक शीर्ष चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में दिसानायके से मुलाकात की।

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका की सहायता करने की चीन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वहीं, दिसानायके ने श्रीलंका की लगातार मदद करने के लिए चीन का आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी