जरुरी जानकारी | डिश टीवी ने निदेशकों की नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने को ईजीएम बुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सेवा देने वाली कंपनी डिश टीवी ने निदेशकों की नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 22 दिसंबर को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सेवा देने वाली कंपनी डिश टीवी ने निदेशकों की नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 22 दिसंबर को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में इस पर विचार किया और 22 दिसंबर, 2023 को अपने इक्विटी शेयरधारकों की ईजीएम बुलाने की मंजूरी दे दी।

डिश टीवी ने बैठक बुलाने के कारणों का खुलासा किए बिना शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ईजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

संपर्क करने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ईजीएम निदेशकों की नियुक्ति के लिए मंजूरी लेने के लिए बुलाई गई है और विवरण उचित समय पर साझा किया जाएगा।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए बोर्ड बैठक की संरचना और कोरम की कमी को लेकर बीएसई और एनएसई द्वारा कंपनी पर पिछले हफ्ते 5.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

इस संबंध में डिश टीवी के निदेशक मंडल ने कहा कि तीन मार्च, 2023 को आयोजित ईजीएम में शेयरधारकों द्वारा चार स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी न दिए जाने और दो जून से स्वतंत्र निदेशक जोहरा चटर्जी के इस्तीफे के कारण जुर्माना लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now