जरुरी जानकारी | डिश टीवी ने तीन स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरों को सीधे उपग्रह आधारित चैनल उपलब्ध कराने वाली डिश टीवी ने मंगलवार को कंपनी के निदेशक मंडल में तीन नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर घरों को सीधे उपग्रह आधारित चैनल उपलब्ध कराने वाली डिश टीवी ने मंगलवार को कंपनी के निदेशक मंडल में तीन नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की।

यह इसके पूर्व चेयरमैन जवाहर लाल गोयल के इस्तीफे के बाद पहली बड़ी नियुक्ति है।

डिश टीवी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि इसके निदेशक मंडल ने मंगलवार को अपनी बैठक में कंपनी की स्थगित '34वीं वार्षिक आम बैठक' (एजीएम) 29 दिसंबर, 2022 को बुलाने की भी मंजूरी दे दी है।

एजीएम में कंपनी अपने तीन नए स्वतंत्र निदेशकों - सुनील कुमार गुप्ता, मदन मोहनलाल वर्मा और गौरव गुप्ता की नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने कार्यकारी निदेशक राजीव कुमार डालमिया के निदेशक मंडल से इस्तीफे की भी घोषणा की।

हालांकि, डालमिया कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में काम करते रहेंगे।

डिश टीवी के मुताबिक, डालमिया ने कंपनी के निदेशक मंडल और अन्य सभी समितियों से इस्तीफा दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट