देश की खबरें | विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में सीटों के बंटवारे पर चर्चा 10 दिन में पूरी होगी : बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत 10 दिन में पूरी हो जाएगी।

मुंबई, एक सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत 10 दिन में पूरी हो जाएगी।

उन्होंने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि सीटों के बंटवारे का मानदंड सीटों की संख्या नहीं बल्कि जीतने की संभावना होगी।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘महायुति में सीटों के बंटवारे पर बातचीत 10 दिन में पूरी हो जाएगी। हमने फैसला लिया है कि सीटों को जीतने की संभावना के आधार पर आवंटित किया जाएगा। हम अपने सहयोगियों के लिए कुछ सीटें छोड़ेंगे। प्रत्येक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है। डबल इंजन की सरकार बनाना महत्त्वपूर्ण होगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि कल्याणकारी योजनाएं जारी रहें।’’

बावनकुले ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों को ऐसी टिप्पणियां न करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे गठबंधन में कलह हो।

महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

बावनकुले ने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नेता को पार्टी की ओर से कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले, शनिवार को मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पवार ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में सीटों के बंटवारे पर बातचीत की।

राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कराए जा सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि दो से तीन और बैठकों के बाद सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

राकांपा के सूत्रों ने बताया कि 173 सीटों पर सहमति बन गयी है जिनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं।

सूत्रों ने बताया कि बावनकुले और मुख्यमंत्री शिंदे के साथ ही राकांपा के वरिष्ठ नेताओं सुनील तटकरे तथा प्रफुल्ल पटेल के साथ एक बैठक में जल्द ही बाकी की 115 सीटों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी