जरुरी जानकारी | भारत, आसियान के बीच व्यापार समझौते की समीक्षा पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत-आसियान मुक्त व्यापार करार संयुक्त समिति के तहत आठ उप-समितियों का गठन किया गया है। इसका मकसद समझौते की समीक्षा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत करना है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारत-आसियान मुक्त व्यापार करार संयुक्त समिति के तहत आठ उप-समितियों का गठन किया गया है। इसका मकसद समझौते की समीक्षा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत करना है।

भारत ने यहां 16-19 फरवरी तक समीक्षा के लिए समिति की तीसरी बैठक की मेजबानी की।

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) पर 2009 में हस्ताक्षर किये गये थे।

दोनों पक्षों ने सितंबर, 2022 में समझौते को व्यापार के लिहाज से अधिक सुविधाजनक और पारस्परिक रूप से लाभदायक बनाने के लिए समीक्षा करने का काम एआईटीआईजीए संयुक्त समिति को सौंपा है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘समझौते से संबंधित विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों पर बातचीत के लिए एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के तहत कुल आठ उप-समितियां गठित की गई हैं।’’

संयुक्त समिति की पहली दो बैठकें पिछले साल मई और अगस्त में हुई थीं।

मंत्रालय ने कहा कि बैठक में उप-समितियों ने संयुक्त समिति को बाजार पहुंच, उत्पत्ति और मानकों के नियमों, तकनीकी नियमों आदि से संबंधित अपनी चर्चाओं की प्रगति और परिणाम की सूचना दी।

भारत-10 देशों के समूह आसियान का व्यापार 2022-23 में बढ़कर 131.58 अरब डॉलर हो गया है।

दोनों पक्षों का लक्ष्य 2025 में समीक्षा समाप्त करने का है।

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की चौथी बैठक मई में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित करने की योजना है। समझौते की समीक्षा भारतीय व्यवसायों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी।

भारत व्यापार समझौते की बाधाओं और दुरुपयोग को खत्म करने के उद्देश्य से समझौते की समीक्षा की मांग कर रहा है।

आसियान देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामां, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज