विदेश की खबरें | बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस सूचनाओं के प्रसार में बरत रहा अनुशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तुलना में संदेश जारी करने को लेकर व्हाइट हाउस काफी अनुशासित रूख अपना रहा है और अधिकारियों को भी सावधानी से बोलने को कहा गया है।

पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तुलना में संदेश जारी करने को लेकर व्हाइट हाउस काफी अनुशासित रूख अपना रहा है और अधिकारियों को भी सावधानी से बोलने को कहा गया है।

टोसोन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मार्था कुमार के एक अध्ययन के मुताबिक पूर्व में राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ज्यादा संवाददाता सम्मेलन करते थे। कार्यकाल के इतने दिनों में ट्रंप और जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश ने पांच पांच बार संवाददाता सम्मेलन किए थे जबकि बराक ओबामा ने दो बार और रोनाल्ड रीगन ने एक बार संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए थे।

इस दौरान बाइडन ने पांच साक्षात्कार दिए हैं जबकि रीगन ने नौ और ओबामा ने 23 साक्षात्कार दिए थे। कुमार ने कहा, ‘‘बाइडन पूरी योजना के साथ आए हैं कि कितनी सूचनाएं वे जारी करना चाहते हैं।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इस तरह की धारणा का बचाव किया कि राष्ट्रपति बाइडन मीडिया के सामने कम आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि मार्च के अंत तक वह संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

संसद के संयुक्त सत्र को भी बाइडन संभवत: मार्च के अंत तक संबोधित करेंगे। वह किस माध्यम से संबोधित करेंगे इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह और कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका में मृतकों की संख्या 5,00,000 होने पर बाइडन ने देश को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\