विदेश की खबरें | ब्रिटिश संग्रहालय के निदेशक ने कलाकृतियों की चोरी के मामले में इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय में कृलाकृतियों की चोरी की घटना के बाद यहां के निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, शनिवार चुराई गई दो हजार कलाकृतियों में से कुछ बरामद कर ली गई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 26 अगस्त लंदन के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय में कृलाकृतियों की चोरी की घटना के बाद यहां के निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, शनिवार चुराई गई दो हजार कलाकृतियों में से कुछ बरामद कर ली गई हैं।

इस संग्रहालय में भारत सहित अन्य जगहों की हजारों कलाकृतियां हैं।

संग्रहालय के निदेशक हार्टविग फिशर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि चोरी संबंधित आशंकाओं को लेकर दी गई चेतावनियों पर संग्रहालय ‘उचित’ कदम नहीं उठा सका। ऐसे में इस घटना के लिए अंतत वही जिम्मेदार हैं।

संग्रहालय के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष जॉर्ज ओसबोर्न ने बीबीसी को बताया, ‘‘हमने चोरी हुई कुछ कलाकृतियों बरामद करना शुरू कर दिया है।’’

ओसबोर्न ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि लंबे समय से यहां चोरियां हो रही थीं और इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाना जरूरी था।’’

इसी बीच, संग्रहालय कर्मचारी को कानूनी कार्रवाई लंबित होने तक बर्खास्त कर दिए जाने के एक सप्ताह बाद फिशर का इस्तीफा आया।

फिशर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से मैं ब्रिटिश संग्रहालय से हो रही चोरी की घटनाओं और उनकी जांच की विस्तार से समीक्षा कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश संग्रहालय ने 2021 में चोरी की आशंकाओं के बारे में दी गई चेतावनियों पर उचित कदम नहीं उठाए गए। इस विफलता के लिए अंतत निर्देशक की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\