देश की खबरें | बीएसएफ के महानिदेशक ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, चार सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

अस्थाना के दौरे से कुछ दिन पहले ही सांबा जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने सीमा पार जाती हुई एक गुप्त सुरंग का पता लगाया था।

हाल ही में बीएसएफ की कमान संभालने वाले अस्थाना शुक्रवार को जम्मू स्थित फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

प्रवक्ता ने कहा कि महानिदेशक, बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले दिन अस्थाना परगवाल और अखनूर सेक्टर गए और स्थिति का जायजा लिया।

प्रवक्ता ने कहा कि अस्थाना के साथ अतिरिक्त महानिदेशक (डब्ल्यू सी) एस एस पंवार, बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बीएसएफ महानिदेशक ने जवानों से मुलाकात की और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए जवानों की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू