विदेश की खबरें | राजनयिक दस्तावेज लीक करने का मामला: इमरान, कुरैशी के खिलाफ 12 दिसंबर को तय होंगे आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ कथित तौर पर गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक करने के एक मामले में 12 दिसंबर को फिर से आरोप तय किए जाएंगे। यहां की एक विशेष अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, चार दिसंबर जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ कथित तौर पर गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक करने के एक मामले में 12 दिसंबर को फिर से आरोप तय किए जाएंगे। यहां की एक विशेष अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

पिछले महीने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद 71 वर्षीय खान और 67 वर्षीय कुरैशी के खिलाफ मामले की जेल में सुनवाई शुरू हुई। उच्च न्यायालय ने जेल में हुई सुनवाई को प्रक्रियागत आधार पर अवैध घोषित कर दिया था और इसकी कार्यवाही को भी रद्द कर दिया था।

‘डान’ अखबार की खबर के मुताबिक, विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुअल हसनत जुल्करनैन ने रावलपिंडी के अडियाला जेल परिसर में मामले की सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के दोनों नेता फिलहाल वहीं बंद हैं।

पीटीआई पार्टी के प्रमुख खान 26 सितंबर से कड़ी सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। कुरैशी को भी कथित तौर पर राजनयिक दस्तावेज लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह उसी जेल में कैद है।

निचली अदालत के न्यायाधीश के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई फिर से जेल में स्थानांतरित कर दी गई। इसके बाद कैबिनेट द्वारा इसकी मंजूरी दी गई और विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा कानून के तहत आवश्यक अधिसूचनाएं जारी की गईं।

खबर में कहा गया है कि सोमवार को न्यायाधीश जुल्करनैन ने सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी और कहा कि पीटीआई नेताओं के खिलाफ उसी दिन आरोप तय किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\