खेल की खबरें | दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी, मोर्गन ने संभाला जिम्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गये।

अबुधाबी, 16 अक्टूबर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गये।

उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे इयोन मोर्गन को कमान सौंपी गयी है।

यह भी पढ़े | KKR vs MI, IPL 2020: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस होंगे आमने-सामनें, कड़ा होगा मुकाबला.

कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टीम के लिये अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच में मोर्गन ही टीम की अगुवाई करेंगे।

यह भी पढ़े | RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया.

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बयान में कहा, ‘‘हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास दिनेश कार्तिक जैसा नेतृत्वकर्ता है जिन्होंने हमेंशा टीम को सर्वोपरि रखा। उनके जैसे व्यक्ति के लिये इस तरह का फैसला करने के लिये काफी साहस चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जहां उनके फैसले से हैरान हैं वहीं हम उनकी इच्छा का सम्मान भी करते हैं।’’

केकेआर ने अभी तक जो सात मैच खेले हैं उनमें से चार में उसे जीत मिली और तीन में हार। उसकी टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

मैसूर ने कहा, ‘‘कार्तिक ओर इयोन ने इस टूर्नामेंट के दौरान मिलकर बहुत अच्छा काम किया। अब भले ही इयोन कप्तानी संभाल रहे हैं लेकिन यह एकतरह से भूमिकाओं की अदला बदली है और हमें उम्मीद है कि यह बदलाव सहजता से काम करेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की तरफ से हम दिनेश कार्तिक का पिछले ढाई वर्षों में कप्तान के रूप में उनके योगदान के लिये आभार व्यक्त करते हैं और इयोन को शुभकामनाएं देते हैं। ’’

टीम के अब तक के लचर प्रदर्शन के कारण कार्तिक की कप्तानी की आलोचना हो रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\